
उषा मार्टिन की पहल
30 युवाओं का ब्यूटिशियन एवं मोटर सर्विसिंग की ट्रेनिंग संपन्न
आत्मनिर्भरता के लिए कुशलता आवश्यक : अशोक कु0 श्रीवास्तव

रांची/नामकुम । वर्तमान दौर में आत्मनिर्भर होने के लिए कुशलता जरूरी है। कुशलता के लिए हमारे पास किसी भी क्षेत्र में विशेषज्ञता लेनी होगी। अगर हमारे पास हुनर नहीं है, तो हम जीवन में सफल नहीं हो सकते हैं। उक्त बातें अमेटी यूनिवर्सिटी के कुलपति डाॅ अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कही। वह मंगलवार को उषा मार्टिन द्वारा ग्रामीण युवाओं के लिए ब्यूटिशियन एवं मोटर सर्विसिंग की ट्रेनिंग का समापन के अवसर पर सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर दोनों विधाओं के 30 युवा और युवतियों को सफल प्रशिक्षण के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। उषा मार्टिन फाॅउंडेशन एवं झारखंड मिनी टूल रूम के संयुक्त तत्वावधान में तीन माह का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अमेटी यूनिवर्सिटी के कुलपति डाॅ अशोक कुमार ने कहा कि युवाओं को स्किल सिखने के साथ समाज विकास के लिए कार्य करना चाहिए। युवाओं को रोजगार के बदले रोजगार सृजन के लिए कार्य करना चाहिए। अपने कार्य कुशलता से समाज को लाभ हो, इसके लिए प्रयास हो। मिनी टूल रूम के प्राचार्य एम0के0गुप्ता ने कहा कि कंपनी के सहयोग से पहले चरण में 30 युवाओं को प्रशिक्षत कर रोजगार के लिए सक्षम बनाया गया है।
इस अवसर पर प्रभात खबर के डायरेक्टर आर0के0 दत्त ने कहा कि उषा मार्टिन जनकल्याण का लगातार कोर्स चला रहा है ताकि ग्रामीणों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग हो। इसके लिए युवाओं को सीखने की ललक होनी चाहिए। एक बार हुनर आ गया, तो फिर जीवन में मुड़कर नहीं देखना होगा। गांवों के विकास में कंपनी के साथ लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर उषा मार्टिन के सीएसआर हेड मयंक मुरारी ने कहा कि कंपनी के माध्यम से टाटीसिलवे के इर्द गिर्द के 18 गावों में रोजगार सृजन के लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये गये हैं इसमें अभी 50 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में प्लेसमेंट हेड मधुसूदन सिंह, आशुतोष मिश्रा, संगीता कुमार,मोनीत बूतकुमार के अलावा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
Related posts:

