Spread the love

सरायकेला। कुड़मी समाज सरायकेला के तत्वाधान मौसी बाड़ी के समीप श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां समाज के लोगों की उपस्थिति में इचागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय साधु चरण महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर स्वर्गीय साधु चरण महतो के जीवनी पर चर्चा करते हुए उन्हें समाज के प्रति समर्पित निडर व्यक्तित्व बताया गया। जिसे समाज कभी नहीं भूल पाएगा। इस अवसर पर समाज के मनोहर महतो, संतोष महतो, शकुंतला देवी, मांगीलाल महतो, राजाराम महतो, रूद्र प्रताप महतो, गुरुपद महतो, जबल लाल महतो, दिनेश महतो, सुधीर महतो, तारक नाथ महतो, अजय महतो, गोरा चंद्र महतो, श्याम सुंदर महतो, अर्जुन महतो, धनंजय महतो, जग बंधु महतो, रुपेश महतो, शैलेंद्र महतो, राम महतो एवं लव किशोर महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed