Advertisements
Spread the love

केजीबीभी के बच्चों को दी गई संविधान की जानकारी…..

सरायकेला: संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय सरायकेला में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पीएलवी सत्यनारायण महतो,सुषमा उरावं व संजीव महतो द्वारा छात्राओं को संविधान के प्रस्तावना की जानकारी देते हुए शपथ दिलाई गई। इस दौरान छात्राओं को संविधान की अनुसूची से अवगत कराते हुए जात-पात, छुआ छुत व समाजिक हिंसा से दुर रहने की अपील की गई। बताया गया घरेलू हिंसा,समाजिक हिंसा व आपसी भेदभाव जैसे कुरुतियों से दुर रह कर ही समाज का विकास हो सकता है। इस दौरान शिक्षा का अधिकार अधिनियम समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की गयी। मौके पर स्कूल के प्राचार्या समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed