Spread the love

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न हुआ झारखंड पुलिस एसोसिएशन का जिला चुनाव

आलोक कुमार रंजन बने जिला अध्यक्ष…..

सरायकेला। सरायकेला स्थित पुलिस लाइन में झारखंड पुलिस एसोसिएशन सरायकेला खरसावां का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक की देखरेख में संपन्न हुए उक्त चुनाव में जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल 122 मतों के साथ सरायकेला थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार रंजन जिलाध्यक्ष चुने गए। जबकि 107 मत हासिल कर राजन कुमार दूसरे स्थान पर रहे।

इसी प्रकार जिला सचिव पद के लिए 147 मत हासिल कर अनिल कुमार यादव जिला सचिव चुने गए। जबकि 88 मत हासिल कर मनीष कुमार दूसरे स्थान पर रहे। जिला संयुक्त सचिव पद के लिए 146 मत हासिल कर राकेश पांडे विजयी रहे। इन्होंने 85 मत हासिल किए जुल्फिकार अली को पराजित किया। जिला उपाध्यक्ष पद के लिए 104 मत हासिल करके रामनाथ बानरा विजयी घोषित किए गए। जबकि 74 मत हासिल कर किशोर मुंडा दूसरे स्थान पर और 52 मत हासिल कर अरुण सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कोषाध्यक्ष पद के लिए 124 मत हासिल कर अशोक शर्मा विजयी रहे। इन्होंने 107 मत हासिल किए महेश प्रसाद महतो को पराजित किया।

झारखंड पुलिस एसोसिएशन सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष बनने पर आलोक कुमार रंजन ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों का आभार जताते हुए सभी का धन्यवाद किया है। वही सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार रंजन के एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष बनाने पर सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार, सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों ने हर्ष जताते हुए पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए बधाइयां दी

Advertisements

You missed