Advertisements
Spread the love

 वार्ड नंबर 3 में हुआ आपका अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का

आयोजन 65 मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन….

सरायकेला: नगर पंचायत सरायकेला के तत्वाधान सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित सामुदायिक भवन सह वार्ड कार्यालय राजबांध में आपका अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वार्ड नंबर 3, 4 और 5 के आम जनता के लिए किया गया। जिसमें लगभग 150 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में कूल 111 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें ई श्रम के 11, कोरोना टीकाकरण के 30, स्वास्थ्य जांच के 25, अन्य का एक, विधवा पेंशन का दो, वृद्धा पेंशन का 3, श्रमिक कार्ड का 21, साफ सफाई के 12, एसईपी लोन का एक, गृह कर का 3, तथा जल कर के लिए दो आवेदन प्राप्त किए गए, जिसमें से ई श्रम के 10 मामले कोरोना टीकाकरण के 30 मामले तथा स्वास्थ्य जांच के 25 मामले सहित कूल 65 मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया, बाकी बचे हुए मामले के बारे में नगर पंचायत के सिटी मैनेजर सुमित सुमन ने बताया कि बचे सभी मामलों का निष्पादन अति शीघ्र कर लिया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद जुगल तापे सहित अन्य उपस्थित रहे।

You missed