Advertisements

नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
सरायकेला: मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत स्थानीय एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 18 प्लस के 14 छात्र छात्राओं को फॉर्म 6 भरकर नया मतदाता बनाया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को भावी मतदाता होने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही वोटर ऐप एप्लीकेशन डाउनलोड करने की भी जानकारी दी गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहा बीडीओ मृत्युंजय कुमार उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि जिनका उम्र 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष पूरा हो रहा है वह अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु बीएलओ से संपर्क कर फार्म भरें. बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची में नाम ऑनलाइन भी दर्ज कर सकते हैं, इसके लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं. जागरूकता कार्यक्रम में प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी विमोला तिर्की, प्राचार्य अंबिका प्रधान, बीएलओ जनार्दन बेहरा, एस कवि सहित अन्य उपस्थित थे.
Related posts:
रामगढ़ : आजसू को समर्थन देकर जिताने के बाद खुद को ठगा महसूस करते हैं भाजपा कार्यकर्ता, अमर बावरी को ...
Muri News : कार ट्रक में सीधी भिड़ंत , कार चालक की घटना स्थल पर मौत, 14 माह का बच्चा और मां घायल...
कुचाई के सुरसी में आम आदमी पार्टी की बैठक में जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती पर बनाई रणनीति, देशहित म...

