Advertisements
Spread the love

चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर,

78 यूनिट ब्लड का हुआ कलेक्शन…….

सरायकेला। चांडिल स्थित चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला खरसावां के सहयोग से सेवा सर्वोपरि समिति नीमडीह द्वारा आयोजित उक्त रक्तदान शिविर में कुल 78 यूनिट ब्लड का कलेक्शन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सोसायटी के जिला सचिव देवाधिदेव चटर्जी ने बताया कि रक्तदान महादान और जीवनदान के मूल भाव के साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जहां लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए आकस्मिक स्थिति में रक्त की आवश्यकता एवं सहज उपलब्धता की जानकारी दी गई।

You missed