Advertisements
Spread the love

जिले के स्वच्छ भारत मिशन कर्मी राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन में ले रहे हैं भाग……

सरायकेला। स्वच्छ भारत मिशन कर्मियों के द्वारा रांची में पिछले एक दिसंबर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शन कार्यक्रम में जिले के स्वच्छ भारत मिशन कर्मी भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अनुबंध कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रशांत प्रमाणिक के नेतृत्व में जिले में कार्यरत डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सोशल मोबिलाइजर ,अकाउंटेंट एवं जिले के सभी स्वच्छ भारत मिशन कर्मी राज्य सरकार से समायोजन की मांग करते हुए हड़ताल पर हैं। महासंघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि पिछले 4 दिनों से रांची में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं ,जब तक सरकार द्वारा इस मुद्दे पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तब तक हड़ताल नहीं टूटेगी।

You missed