Advertisements

कस्तूरबा विद्यालय राजनगर में समागम का आयोजन,छात्राओं ने
नाटक के माध्यम से किया जागरूक…
सरायकेला : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजनगर में शनिवार को समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजनगर के प्रखंड प्रमुख विशु हेम्ब्रम शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वयं से बनाई हुई विभिन्न प्रकार के सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही साथ छात्राओं ने नाटक के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य किया। जिसमें स्वास्थ्य से संबंधित कोरोना महामारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए वैक्सीन की महत्वता के प्रति जागरूक, समाज को अंधविश्वास डायन जैसी कुप्रथा के रोकथाम के लिए जागरूक ,पर्यावरण एवं जल संरक्षण से संबंधित जागरूकता नाटक के माध्यम से छात्राओं ने दिखाई ,वहीं कई प्रकार के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जैसे चित्रांकन प्रतियोगिता। मौके पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यायल की वार्डन सरिता महतो,विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका एवं छात्रओं का सराहनीय योगदान रहा।
Related posts:
समाज में कुरीतीयों ने ही, क्यों की सास भी कभी बहू थी? इस लाईन का सही सबोधन आज के जमाने में बहु-बेटे ...
Ramgarh : नवपत्रिका प्रवेश के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू, छोटकीपोना में निकाली गई कलश यात्रा...
Saraikela News : पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा ने सदर अस्पताल सरायकेला में आयोजित की प्रदर्...

