Advertisements

राष्ट्र स्तरीय महंगाई हटाओ रैली में भाग लेने जिले के 500 कांग्रेसी कार्यकर्ता
आगामी 12 को जाएंगे राजस्थान के जयपुर
सरायकेला। कांग्रेस पार्टी के जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सरायकेला स्थित परिसदन में की गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष छोटेराय किस्कू की अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक में पार्टी द्वारा बीते दिनों केंद्र सरकार की महंगाई के विरोध में चलाए गए जन जागरण अभियान की जिले में सफलता को लेकर समीक्षा की गई। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगामी 12 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रव्यापी महंगाई हटाओ रैली में जिले के 500 पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस अवसर पर सदस्यता अभियान जारी रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार की चुप्पी को देखते हुए जन जागरण अभियान दिसंबर महीने में जारी रखने का भी निर्णय लिया गया। कहा गया कि कांग्रेस पार्टी का 137 वां स्थापना दिवस आगामी 28 दिसंबर को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी की जिला महासचिव तस्लीमा मल्लिक, उपाध्यक्ष कैलाश महतो एवं शिवा दास, सांसद प्रतिनिधि साजिद अंसारी एवं सांसद प्रतिनिधि धनपति सरदार मुख्य रुप से बैठक में उपस्थित रहे।
Related posts:
सूर्य मंदिर विकास परिषद का त्रिवर्षीय नई कार्यकारणी समिति का गठन, चुलाई राम को अध्यक्ष एवं मधुसूदन श...
Ranchi News : हाई कोर्ट के आदेश का अवमानना किये जाने पर हाईकोर्ट ने आई ए एस के के सोन की वेतन पर लगा...
परिषद में बढ़ता विवाद, 9 सदस्य पहुंचे उपायुक्त कार्यालय, अध्यक्ष पर मनमाने ढंग से टेंडर देने का आरोप

