Spread the love

लगातार मौसम की मार से अन्नदाता परेशान, आसमान छूती सब्जियों की

महंगाई के दाम और बढ़ने के आसार

सरायकेला। खलिहान तक नहीं पहुंच सके खेतों के धान का बुरा हाल देखा जा रहा है। बीते दिनों जावद साइक्लोन के प्रभाव के कारण खेतों में जल जमाव होने से कई किसान काटी हुई धान की फसल खेतों से नहीं ना पाए हैं। और बीते 2 दिनों से क्षेत्र में कोहरे का असर किसानों के खेतों से धान उठाने के काम में बाधा डाल रहा है। बताया जा रहा है कि यदि यही हाल बना रहा तो खेतों में पड़े पड़े धान अंकुरित होकर बर्बाद हो जाएंगे। जिससे किसानों के भारी नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। पूरे हालात को देखते हुए किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी है। इतना ही नहीं क्षेत्र में लगातार बन रहे कोहरे के प्रभाव से सब्जियां भी प्रभावित होती हुई बताई जा रही हैं। जिससे बागानों में तैयार सब्जियों के नुकसान होने का कयास लगाया जा रहा है। बताते चलें कि वर्तमान में सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिसमें सभी प्रकार की सब्जियां ₹40 से ₹80 प्रति किग्रा की दर से सब्जी बाजारों में बेची जा रही हैं। लोकल सब्जियों पर मौसम का कुठाराघात को देखते हुए सब्जियों की कीमत और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जिससे समाज के शाकाहारी वर्ग में विशेष रूप से चिंता देखा जा रहा है।
Advertisements

You missed