Spread the love

सरायकेला -खरसावां (संजय मिश्रा) : सरायकेला स्थित राज पैलेस में शुक्रवार को सरायकेला क्षत्रीय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक सरायकेला राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से पिछले दिनों स्थानीय जगन्नाथ मंदिर परिसर में सरायकेला क्षत्रिय समाज के सदस्य बड़ बाबु सिंहदेव के साथ सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी के द्वारा मारपीट किये जाने की घटना पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कड़ी निन्दा की गई। इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। मंदिर परिसर मे घटित उक्त मामूली आपसी विवाद की घटना को जिस तरह राजनीतिक पक्ष विपक्ष का रंग दिया गया उस पर भी चिंता जताई गई। साथ ही मारवाड़ी समाज को भी इस मामले पर संयम बरतने की अपील की गई। सरायकेला क्षत्रीय समाज हमेशा से ही सरायकेला के सभी जाति धर्म के बीच आपसी भाईचारे के साथ समन्वय स्थापित करते आ रहा है। आज भी सरायकेला के सभी वर्ग के लोगों द्वारा पर्व त्यौहार जैसे अवसरों पर एकजुटता का परिचय दिया जाता रहा है। आज भी सरायकेला के सभी प्राचीन मंदिरों एवं पर्व त्योहारों पर पुजा-पाठ सरायकेला राजपरिवार का संरक्षण मे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है। परन्तु जिस तरह पिछले कुछ दिनों से सरायकेला क्षेत्र के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है उस पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। सरायकेला क्षत्रीय समाज द्वारा यह निर्णय लिया गया कि समाज के सदस्य बड़ बाबु सिंहदेव के पक्ष में एकजुटता के साथ हैं एवं प्रसासन से भी इस मामले पर निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कि मांग की गयी। बैठक में बबलू सिंहदेव, नीलाम्बर सिंहदेव, श्रीधर सिंहदेव, राजा सिंहदेव, अश्वनी सिंहदेव, तपन कुमार सिंहदेव, कृष्ण चन्द्र पाल बाबू, बुधेश्वर सिंह, सरबजीत सिंहदेव, गौतम सिंहदेव, सूर्यराज सिंहदेव, मनोज कुमार सिंहदेव, लालबहादुर सिंहदेव, सनोज कुमार सिंहदेव, नागेश्वर सिंहदेव, सिद्धार्थ कुमार सिंह, पीताम्बर सिंहदेव सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…