Spread the love

स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की याद में शुरू किए गए साप्ताहिक अभियान

के दूसरे दिन रेड क्रॉस सोसाइटी ने बांटे 16 कंबल

सरायकेला। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला खरसावां द्वारा स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत याद में शुरू किए गए जरूरतमंद वृद्धा, दिव्यांग, अत्यंत गरीब एवं असाध्य रोग से पीड़ित लोगों के बीच नि:शुल्क कंबल वितरण साप्ताहिक अभियान की दूसरे दिन 16 कंबल का वितरण किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव देवाधिदेव चटर्जी की देखरेख में बांटे गए उक्त कंबल के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शनिवार को चांडिल, कुचाई एवं आमदा क्षेत्र में संबंधित जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बढ़ते हुए ठंड के प्रकोप और अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जिले में जरूरतमंद लोगों के बीच कुल 500 कंबल का वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisements

You missed