Advertisements
Spread the love

सरायकेला। सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सरायकेला के राजबांध मोहल्ले में महिंद्रा कंपनी के बीएन ट्रैक्टर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शोरूम के संचालक नरेंद्र सिंह द्वारा महिंद्रा कंपनी के नए ट्रैक्टर की लॉन्चिंग की गई। मौके पर 5 किसानों को ट्रैक्टर की बिक्री भी की गई। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह ने बताया कि शोरूम के माध्यम से सिर्फ ट्रैक्टर बेचना और लाभ कमाना ही उद्देश्य नहीं है। बल्कि किसानों को ट्रैक्टर बेचते हुए ट्रैक्टर के माध्यम से कृषि कार्य में उन्हें जागरूक कर सहयोग भी किया जा रहा है। फीचर्स की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 6 साल की वारंटी के साथ-साथ आसान फाइनेंस की सुविधा भी किसानों को दी जा रही है। इस अवसर पर शोरूम के सचिन सिंह, प्रिंस सिंह, योगेंद्र यादव एवं विक्रम सिंहदेव सहित किसान उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed