Advertisements
Spread the love

सरायकेला। वार्षिक रक्तदान कैलेंडर के तहत सिद्धू कान्हू की शहादत दिवस के अवसर पर रक्त अधिकोष केंद्र सरायकेला में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला खरसावां और जिला प्रशासन के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदान महादान के मूल मंत्र के साथ 12 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्त अधिकोष केंद्र सरायकेला के लिए कुल 12 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। मौके पर रक्त अधिकोष केंद्र सरायकेला के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अर्धेन्दू कुमार सिंह एवं एएनएम नर्स चिंता कुमारी ने आगंतुकों के सुरक्षित ब्लड कलेक्शन किए। इस अवसर पर रक्त दाताओं को ब्लड डोनेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।

You missed