Advertisements
Spread the love

सरायकेला एसडीओ ने निर्माणाधीन सरायकेला अनुमंडल कार्यालय

का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश….

सरायकेला। पूर्व के सिविल कोर्ट के समीप बन रहे सरायकेला अनुमंडल कार्यालय का नया भवन आगामी फरवरी महीने तक तैयार हो जाएगा। जिसके बाद सदर अनुमंडल का कामकाज नए भवन में होगा। सरायकेला बाजार स्थित निर्माणाधीन नए भवन का मंगलवार को सरायकेला एसडीओ राम कृष्ण कुमार ने निरीक्षण किया।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति तथा भवन में आवंटित कमरों का मुआयना किया। एसडीओ राम कृष्ण कुमार ने कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। परंतु भवन में विभिन्न विभागों व पदाधिकारियों के लिए आवंटित कमरों को लेकर कुछ आपत्ति दर्ज की। उन्होंने कहा कि एसडीओ के कार्यालय के साथ ही एलआरडीसी का कार्यालय होना चाहिए। लेकिन वह दूसरे तल्ले में है। जबकि अनुमंडल में तैनात मजिस्ट्रेट के लिए कमरा आवंटित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस भवन में कमरों संख्या पर्याप्त है। लेकिन आवंटित नहीं किया गया। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द कमरा आवंटन व आपत्ति के अन्य बिंदुओं पर समाधान कर लिया जाएगा।

You missed