सरायकेला खरसावां (संजय मिश्रा) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध पौराणिक स्थल भीमखंदा में भीमखंदा सेवा ट्रस्ट द्रारा आयोजित कार्यक्रम में सरायकेला एसडीओ राम कृष्ण कुमार ने बच्चों के साथ फलदार पौधों का रोपण किया। बताते चलें कि भीमखंदा सेवा ट्रस्ट द्रारा 100 से भी अधिक अनाथ एवं गरीब बच्चों को यहां नि:शुल्क शिक्षा दिया जा रहा है। इन बच्चों के साथ जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भीमखंदा सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने एक- एक पौधे लगाए।
एसडीओ ने कहा कि भीमखंदा एक ऐतिहासिक जगह है। इसका संरक्षण पर प्रशासन कोई कमी नहीं करेगा और यहाँ ट्रस्ट में पढ़ रहे बच्चों को अभी से ही पौधे और आक्सीजन का महत्व बताया गया है। इससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति अच्छी भावना जागृत होगी और पर्यवारण संरक्षण को लेकर हमेशा मुखर होंगे। ये सारे पौधे अमृत कृषि फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराया गया है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, भीमखंदा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रूद्र प्रताप महतो, सचिव गोपाल महतो, कोषाध्यक्ष तपन कुमार महतो, मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार तियु , शिक्षक शिशु महतो, समाज सेवी अंजनी सिंह, सरना फिल्म निर्माता सह समाजसेवी सावन सोय, समाजसेवी छाया महतो , दल गोविंद महतो, मुखिया पति रामसिंह हेम्ब्रम, ग्राम प्रधान राम कृष्णा महतो एवं काफी सारे ग्रामीण व बच्चे उपस्थित थे। इससे पूर्व सरना फिल्म निर्माता सह समाजसेवी सावन सोय ने भीमखंदा सेवा ट्रस्ट को 200 कटहल के उन्नत किस्म के अंकुरित पौधे प्रदान किए।
