Advertisements
Spread the love

6.68 करोड़ की लागत से नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय बनेगा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस

उत्कृष्ट विद्यालय का हुआ भूमि पूजन, 12 महीनों में बनकर होगा तैयार…..

सरायकेला। राज्य भर के 80 सरकारी विद्यालयों के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस उत्कृष्ट विद्यालय में परिवर्तित करने की योजना के साथ सरायकेला खरसावां जिले के शामिल 3 विद्यालयों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस उत्कृष्ट विद्यालय में परिवर्तित करने की कवायद शुरू की गई। इसके तहत सरायकेला स्थित नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय में उत्कृष्ट विद्यालय निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया। जिसमें विद्यालय के वरीय शिक्षक मुरारी प्रसाद सिंह, विद्यालय की प्राचार्या अंबिका प्रधान, पूर्व प्राचार्य वासुदेव राम एवं झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सानंद आचार्य उर्फ टुलू ने संयुक्त रुप से नारियल फोड़कर और अगरबत्ती दिखाकर भूमि पूजन किया। इस अवसर पर झामुमो के लिपू महंती सहित शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता शकील गनी, कनीय अभियंता श्रीकांत कवि, प्रताप महंती दिलीप भोल, सुमित अग्रवाल, दिनेश साथुआ और गौरव अग्रवाल तथा संवेदक दुर्योधन महंती मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर बताया गया कि 6.68 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाने वाले स्कूल ऑफ एक्सीलेंस उत्कृष्ट विद्यालय के भवन का निर्माण 12 महीने में पूरा किया जाएगा।

क्या होगा खास  :-

1. एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक बनेगा।

Advertisements

2. भव्य एकेडमिक ब्लॉक होगा।

3. छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट ब्लॉक होगा।

4. जिमनेजियम के साथ वॉलीबॉल और फुटबॉल के प्लेग्राउंड बनेंगे।

5. आकर्षक प्रवेश द्वार के साथ सिक्योरिटी रूम होगा।

6. सुव्यवस्थित साइकिल रखने के लिए साइकिल स्टैंड बनेगा।

7. पहुंच पथ के लिए पेवर्स ब्लॉक का जाल बिछाया जाएगा।

पढ़ाई की दृष्टि से होगा खास :-

प्राइवेट स्कूलों की तामझाम को टक्कर देने के उद्देश्य से सरकारी विद्यालयों को परिवर्तित किए जा रहे स्कूल ऑफ एक्सीलेंस उत्कृष्ट विद्यालय में सरकारी स्कूल के बच्चों को इंग्लिश मीडियम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें सीबीएसई पैटर्न से कक्षा प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होगी। सभी संसाधनों की संपन्नता के साथ प्रत्येक कक्षा में सुसज्जित स्मार्ट क्लासेज की व्यवस्था, सुसज्जित अलग-अलग प्रयोगशाला और अप टू डेट ज्ञानवर्धक एवं प्रतियोगितात्मक पुस्तकों से सुसज्जित मॉडर्न लाइब्रेरी की व्यवस्था रहेगी। केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त प्रायोजित कार्यक्रम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत विद्यालय को अत्याधिक सभी सुविधाओं से लैस कर मॉडर्न और मॉडल बनाया जाएगा।

You missed