Advertisements
Spread the love

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत हुदू पंचायत के बाड़ेगोड़ा फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय ग्रामीण क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टीकेएमसी बाड़ेगोड़ा के तत्वाधान आयोजित उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले सहित अन्य जिलों के भी कुल 24 टीमों ने भाग लिया। जिस के फाइनल मैच में मां लक्ष्मी क्लब कुमारडाही ने सोमाय स्पोर्टिंग को कड़े संघर्ष में तीन के मुकाबले चार गोलों से पराजित किया। प्रतियोगिता में फिर आया बड़ालुपुंग तीसरे स्थान पर, एमएडी गिदीबेड़ा चौथे स्थान पर, टुडू स्पोर्टिंग पांचवे स्थान पर एवं आदित्य स्पोर्टिंग छठे स्थान पर हैं। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे लक्ष्मी सरदार, बेहुला मुर्मू, मैनो मुर्मू, पूनम हांसदा एवं प्रमिला मुर्मू द्वारा विजेता एवं उपविजेता सहित छठे स्थान प्राप्त किए फुटबॉल टीमों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजक समिति के अध्यक्ष मोनो टूडू, सचिव असीन महतो, उपाध्यक्ष जयपाल हांसदा, सदस्य जगबंधु महतो, लखीराम मुर्मू, लालू मुर्मू, गणेश मुर्मू, बुढगा टूडू, मंगल मुंडा, फागु मुर्मू, शंकर किस्कू एवं राजेश मुर्मू मौजूद रहे।

Advertisements

You missed