Spread the love

सरायकेला खरसावां (संजय मिश्रा) ऐबे खेला होबे की तर्ज पर मारपीट और दुर्व्यवहार का शिकार हुए सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अपने मामले में न्याय नहीं मिलने पर आमरण अनशन पर बैठने की बात बताई है। इस संबंध में उन्होंने कहा है कि पिछले 12 दिन सनातन संस्कृति और आस्था को सर्वोपरि मानते हुए अपमान को बर्दाश्त कर रहा था। क्योंकि किसी भी गतिविधि से रथ यात्रा जैसे पवित्र पूजा पाठ को प्रभावित करना नहीं चाहता था। अपने स्वाभिमान की लड़ाई के लिए रथ यात्रा की समाप्ति का इंतजार किया। जिसमें भाजपा परिवार और अधिकांश सरायकेला वासियों का भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने कहा है कि संवैधानिक तरीके से अपने मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने शरीर के खून की आखरी कतरे तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने उनकी चुप्पी को कमजोरी नहीं समझने की भूल करने की बात कही है। यदि न्याय नहीं मिला तो आमरण अनशन करने के लिए बात होने की बात उन्होंने कही है। बताते चलें कि बीते 12 जुलाई की रात्रि जगन्नाथ श्री मंदिर के प्रांगण में जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर सेवायतों के साथ चर्चा करने के दौरान पांच युवकों द्वारा मंदिर परिसर में घुसकर मारपीट और दुर्व्यवहार करने की घटना घटी थी। जिसके बाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष को न्याय दिलाने को लेकर लगातार भाजपा एवं भाजपाइयों द्वारा आवाज बुलंद किए जाते रहे हैं।

Advertisements

You missed