Advertisements
Spread the love

आनंद मार्ग के शिविर में 15 मोतियाबिद मरीज चिन्हित….

सरायकेला : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल जिला शाखा व पूर्णिमा नेत्रालय तामोलिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आनंद मार्ग आश्रम कांड्रा में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 लोगो का नेत्र जांच किया गया जिसमें 15 मोतियाबिंद मरीज पाए गए।

इन मरीजो का 19 दिसंबर को पूर्णिमा नेत्रालय में निशुल्क ऑपरेशन होगा। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के गोपाल बर्मन ने आनन्द मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्दमूर्त्ति के प्रतिकृति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा निःस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सेवा है। आनंद मार्ग का प्रयास जनसाधारण का कल्याण करना है इसी कड़ी में यह विजन सेंटर है जिसमें जरूरतमंद लोगों का निःशुल्कआँख का चिकित्सा किया जा रहा है। इस अवसर पर लोगो के बीच 90 औषधीय पौधे का वितरण किया गया। शिविर को सफल बनाने में पूर्णिमा नेत्रालय के डॉ ऋतु यादव,निवेदिता,आनंद मार्ग के बसंत राम,सुनील आनंद,जितेन बर्मन व सूर्य प्रकाश का सराहनीय प्रयास रहा।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?