Advertisements
Spread the love

शहीदों की याद में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

Advertisements

सरायकेला। श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट सरायकेला एवं रॉयल फिटनेस जिम सीनी के संयुक्त तत्वाधान बीते 8 दिसंबर को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी सहित 11 जवानों की शहादत की याद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सीनी स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित उक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 38 यूनिट ब्लड का कलेक्शन किया गया। इस अवसर पर श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट के आशुतोष चौधरी एवं रॉयल फिटनेस जिम के सुमित अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहकर आगंतुक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किए। इस दौरान ब्लड बैंक सरायकेला के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अरधेन्दु कुमार सिंह एवं एएनएम नर्स चिंता कुमारी द्वारा ब्लड बैंक के लिए सुरक्षित ब्लड का कलेक्शन किया गया। मौके पर आगंतुक जनों को ब्लड डोनेशन का महत्व बताते हुए रक्तदान को महादान और जीवन दान बताया गया।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित