Advertisements
Spread the love

आदिवासी सेंगेल अभियान ने मनाया हासा भाषा विजय दिवस….

सरायकेला। राजनगर प्रखंड के रोला एवं राजनगर स्थित सिद्धू कान्हू चौक पर आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा हासा-भाषा विजय दिवस मनाया गया। अभियान के प्रदेश अध्यक्ष अंपा हेंब्रम की अध्यक्षता में मनाया गया उक्त विजय दिवस के अवसर पर हासा भाषा के संरक्षण को लेकर सामूहिक संकल्प लिया गया।

Advertisements

प्रदेश अध्यक्ष अंपा हेंब्रम ने बताया कि अभियान के तत्वाधान 22 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सरना धर्म रथ चलाते हुए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर आदिवासी सेंगेल अभियान के शांखो टुडू, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष धानो सोरेन, बागुन टूडू, सुशांत टूडू, धुनू टुडू, खेलाराम सोरेन एवं हिंसी सोरेन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

You missed