Spread the love

हेमंत सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर प्रकृति का कहर; अंतिम समय में आयोजन स्थल किया गया परिवर्तित…..

सरायकेला। राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर उपलब्धियां गिनाने और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में भव्य विकास मेला सह परिसंपत्तियों का वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। परंतु बीते मंगलवार की रात से ही प्रकृति बड़े तामझाम के साथ आयोजित होने वाले उक्त सरकारी कार्यक्रम पर नाराज सी दिखी।

Advertisements
Advertisements

मंगलवार की रात से शुरू हुई लगातार बारिश के दौर के कारण मुख्य कार्यक्रम स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम के सारे कार्यक्रम की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कार्यक्रम के लिए लगाया गया मुख्य पंडाल बारिश के कारण गिर गया। जिसकी सूचना पाते ही आज सुबह स्टेडियम पहुंचकर पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। जिसके बाद ही एक बार फिर से व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू की गई। परंतु कम समय में व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती देख कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन करने का निर्णय प्रशासन द्वारा लिया गया। जिसके तहत अंतिम समय में आनन-फानन में टाउन हॉल में विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण समारोह आयोजन की तैयारी शुरू की गई।

लगभग 3 घंटों में टाउन हॉल में एक बार फिर से विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण की तैयारी की गई। परंतु टाउन हॉल में आयोजित समारोह में बिरसा मुंडा स्टेडियम की तैयारियों जैसी व्यापकता और भव्यता की कमी का एहसास होता रहा।

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।