Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) मनरेगा अंतर्गत विरसा हरित ग्राम योजना के तहत “पानी रोको पौधा रोपो” अभियान के तहत उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने सरायकेला प्रखंड के संजय पुलिस लाइन , कुचाई प्रखंड के अरुवा, खरसावां प्रखंड के पांचगाछिया समेत राजनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान सम्बंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया, एपीओ सरिता ओरिया, मनरेगा बीपीएम ने भी पौधारोपण किया।
उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने आमजन से आह्वान किया कि सभी अपने आसपास के परिवेश में पौधे लगाकर उसका संचयन करें। उन्होंने कहा कि वृक्ष न सिर्फ हमारे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी उपयोगी है। उन्होंने कहा कि हम पेड़-पौधे, नदी को स्वच्छ रखकर वातावरण को बेहतर बना सकते हैं।जंगलों में पेड़ों को नहीं कटने दें। पौधा लगाएं और वृक्ष की सेवा करने का संकल्प लेने की जरूरत है।
उन्होंने कहा वृक्षों का हमारे जीवन में काफी अहम योगदान होता है। पौधारोपण कर हम प्रदूषण मुक्त वातावरण बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। केवल वृक्ष ही हमें ताजा हवा मुहैया कराते हैं। पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाया जा सकता है। पौधारोपण के लिए सभी इसमें अपना सहयोग दें। वर्तमान परिवेश में कोविड-19 जैसी महामारी फैली हुई है, पौधारोपण करके हम आक्सीजन को पा सकते हैं। गागराई ने कहा कि जंगलों को नया जीवन देकर, पेड़-पौधे लगाकर, बारिश के पानी को संरक्षित करके और तालाबों के निर्माण करने से हम पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से रिस्टोर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण तथा जल संचयन को बढ़ावा देने हेतु आमजनों को जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के अलावे जिले के सभी प्रखंडों के अलग अलग जगह में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिग्य के द्वारा पौधारोपण किया गया।

Advertisements
Advertisements

You missed