Spread the love

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे हेंसा गांव, खरसावां गोलीकांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे

स्वर्गीय मांगू सोय एवं उनकी पत्नी को दी श्रद्धांजलि…….

सरायकेला। खरसावां गोलीकांड के शहीद दिवस पर शनिवार को केंद्रीय जनजातियां कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा सरायकेला प्रखंड के हेंसा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने खरसावां गोलीकांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे स्वर्गीय मांगू सोय एवं उनकी पत्नी स्वर्गीय लुदगी सोय के समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत इतिहास का गर्व है। इसे भुलाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही खरसावां गोलीकांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे स्वर्गीय मांगू सोय और स्वर्गीय दशरथ मांझी की प्रतिमा शहीद स्थल पर स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंहदेव, स्वर्गीय मांगू सोय के पुत्र भूतपूर्व सैनिक शंकर सोय एवं अन्य उपस्थित रहे।

बताते चलें कि स्वर्गीय मांगू सोय को 1 जनवरी 1948 को खरसावां में घटी गोलीकांड की घटना में

बाएं पैर के घुटने के पीछे और दाहिनी हथेली में गोली लगी थी। 108 साल की उम्र में उनका निधन

बीते 8 अप्रैल 2018 को हो गया था…..

Advertisements

You missed