Spread the love

अज्ञात कार की चपेट में आने से दो बाइक सवार हुए जख्मी……

सरायकेला। सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर पठानमारा गांव मोड़ के समीप अज्ञात कार की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी मंगल सिंह सोय तथा उसका दोस्त रूपम तिर्की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए अपने दोस्त के यहां आदित्यपुर गए हुए थे। शाम 4:00 बजे के आसपास दोनों युवक बाइक से वापस चाईबासा लौट रहे थे। इसी क्रम में पीछे से आ रही अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मारी दी। घटना के समय कुछ प्रत्यक्षदर्शी वहां मौजूद थे जो कार को रोकना चाह रहे थे, परंतु कार चालक तेजी से चाईबासा की ओर फरार हो गया।इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।

Advertisements
Advertisements