Spread the love

योगा विकास समिति की प्रथम बैठक अर्जुना स्टेडियम में संपन्न हुई….

सरायकेला। योगा विकास समिति की पहली बैठक खरसावां हाई स्कूल अर्जुना स्टेडियम के प्रांगण में संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष पिनाकी रंजन पति की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में योगा के महत्व और जिले में योगा के प्रचार प्रसार तथा योगा से जन-जन को लाभान्वित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक का संचालन करते हुए समिति के सचिव देबू दे ने बताया कि कोरोना महामारी काल में शारीरिक चुस्ती एवं तंदुरुस्ती बनाए रखने के लिए योगा की विशेष महत्व सामने आई है। इसके साथ ही प्रतिदिन की आदतों में योगा का समावेश मानव जीवन को सबल, स्वस्थ एवं आत्मबल से मजबूत बनाता है। मौके पर सभी को पदभार दिया गया। जिसमें पहलवान पुष्टी को वरीय उपाध्यक्ष, अनित रंजन मुर्मू को उपाध्यक्ष, आनंद महतो को कोषाध्यक्ष, किशोर मिश्रा एवं गुरचरण उरांव को संरक्षक, अंजू थापा को महिला मंत्री का पदभार दिया गया।

Advertisements
Advertisements

You missed