Advertisements
Spread the love

30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण का हुआ समापन

सरायकेला। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से चलाए जा रहे 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण का बुधवार को समापन किया गया। समापन समारोह में प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिसमें सफल प्रशिक्षण प्राप्त सभी 33 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी मीरा लकड़ा एवं शिवानी उपस्थित रहे। मीरा लकड़ा ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि सभी जाकर अपना अपना दुकान खोले और स्वरोजगार से जुड़ जाएं। पीएनबी संस्थान के निदेशक निशा रानी किड़ो ने भी प्रशिक्षुओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी। संकाय सदस्य गोविंद कुमार रॉय, कार्यालय सहायक इंद्रजीत कैवर्त, द्रोपदी महतो, सुरेंद्र महतो आदि उपस्थित रहे।

You missed