प्रखंड समन्वयक ने किया बांदु पंचायत में आवास निरीक्षण…..
सरायकेला। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राजनगर प्रखंड के बांदु पंचायत में बनाए जा रहे आवासों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करते हुए प्रखंड समन्वयक सावन सोय ने बंद पड़े आवासों के कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रेरित करते हुए आवास प्रभारी एवं आवास मित्रों को सभी आवास कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। मौके पर आवास प्रभारी नेपाल महतो द्वारा समय से सभी आवास पूर्ण कराने की बात कही गई। इस दौरान प्रभारी मुखिया हरिराम मुर्मू, पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य सुमन मुर्मू, रोजगार सेवक अनिल सोरेन, आवास मित्र दुर्गा मार्डी एवं वार्ड सदस्य मैयनो मार्डी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related posts:
Chandil : जरियाडीह के समीप एक कार को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर तीन की घटना स्थल पर मौत, एक की...
राँची : सरला बिरला विश्वविद्यालय में “इग्नाइट इनोवेशन एंड एम्पावर आइडियाज” विषय पर स्टार्टअप एवं उद्...
चाकुलिया में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मनाया जश्न, की अतिशबाजिया ओर ...

