Advertisements
Spread the love

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में हुआ

कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन……

सरायकेला। सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 60 स्कूली छात्र छात्राओं ने कोविड-19 वैक्सीन का टीका लिया। मौके पर उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को कोविड-19 टीका लेने के लाभ और कोविड-19 से सुरक्षा के तरीकों के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही इस संबंध में अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव रमानाथ आचार्य, प्रधानाचार्य पार्थसारथी आचार्य, शिक्षक प्रतिनिधि तुषार कांत पति सहित अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed