Advertisements
Spread the love

सरायकेला। नेहरू युवा केंद्र सरायकेला खरसावां द्वारा कार्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष ठाकुर, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी शोभा उपाध्याय द्वारा सामूहिक रूप से पुष्पाजंलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी सभी युवा वर्ग के लिए सबसे बड़ा उदाहरण है। क्योंकि युवा पीढ़ी ही हमारे देश का भविष्य है। जिनके चरित्रो को चरितार्थ कर हम उनकी विचारों और उनके सपने को सार्थक कर सकते हैं।

Advertisements

इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने विचारों से समाज को एक नई दिशा दी। वे हमेशा से युवाओं के प्रेरणाश्रोत रहे हैं। “उठो, जागो और तब तक आगे बढ़ो जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त न करो” का उनका संदेश आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद हम सभी युवाओ के लिए मार्गदर्शक थे।
इसी कड़ी मे सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी शोभा उपाध्याय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपना जीवन युवाओ को समर्पित कर दिया था। आज उन्ही के याद मे हम सब उस महान विभूति की जयंती मना रहे हैं। जिनका मार्गदर्शन युवाओ के जीवन मे एक अहम् स्थान रखती हैं।

You missed