Advertisements
Spread the love

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मकर संक्रांति के अवसर पर जिला आयुष केंद्र में किया गया सूर्य नमस्कार…

सरायकेला। भगवान भास्कर के उत्तरायण होने की तिथि मकर संक्रांति के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला आयुष केंद्र में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विपिन चंद्र गुप्ता एवं केंद्र के होम्योपैथिक चिकित्सा डॉ विनय चंद्र मांझी के नेतृत्व में विभाग के कर्मियों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार योगासन क्रिया की गई। इस दौरान सूर्य नमस्कार के सभी 13 योग क्रिया मंत्रोच्चार के साथ किया गया। मौके पर डॉ गुप्ता ने बताया कि पृथ्वी की सृष्टि को ऊर्जा प्रदान करने वाले भगवान सूर्य हैं।

सूर्य नारायण के कारण ही जीव में प्राण शक्ति का सृजन होता है। सूर्य आराधना के रूप में किए जाने वाले सूर्य नमस्कार का आविष्कार वेद काल से ही ऋषि-मुनियों ने किया है। शरीर, बुद्धि का विकास एवं मन चारित्र्य पर संस्कार इस व्यायाम पद्धति द्वारा होता है। बुद्धि के विकास के साथ मन की शक्ति का विकास भी सूर्य नमस्कार द्वारा साध्य होता है। इस अवसर पर जिलेभर से आए कर्मी बीरबल महतो, सुखलाल होनहागा, बिजली रजक, चंद्रमोहन पान, सोमनाथ सिंह मुंडा, सुराई मुर्मू, रमेश कुमार साह एवं श्रीमती हाईबुरु ने सूर्य नमस्कार योग क्रिया की।