Advertisements
Spread the love

मंगलवार को जिले में मिले 28 नए कोरोना संक्रमित,

एक्टिव केस हुए 528.

सरायकेला। ट्रूनेट और आरटी पीसीआर के माध्यम से जांच के क्रम में जिले में मंगलवार को 28 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जबकि पूर्व के 50 मरीज कोरोना का मात देकर स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 528 हो गई है।

Advertisements

उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया है कि मंगलवार को पाए गए 28 नए कोरोना संक्रमित मरीजों में से आठ सरायकेला सदर अस्पताल जांच केंद्र से, एक सरायकेला प्रखंड से, 11 राजनगर प्रखंड से, एक चांडिल प्रखंड से एवं 7 मरीज गम्हरिया प्रखंड से मिले हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए आवश्यकतानुसार स्थानीय अस्पताल तथा होम आइसोलेशन में रखा गया है।

आर चिकित्सकों की टीम द्वारा लगातार उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। मौके पर उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करें। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें। अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले। किसी अति आवश्यक कार्य के लिए निकलने के क्रम में शारीरिक दूरी एवं फेस मास्क का नियमित उपयोग करें। और यह सुनिश्चित कर लें कि अपने साथ-साथ आपके घर के सभी सदस्य कोरोना का टीका ले लिए हैं।