Spread the love

बुधवार को जिले में मिले 111 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस हुए 569.

सरायकेला। ट्रूनेट और आरटी पीसीआर के माध्यम से 1380 सैंपल की जांच के क्रम में बुधवार को जिले में 111 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि पूर्व के 70 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार जिले में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 569 हो गई है। उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया है कि बुधवार को पाए गए 111 नए कोरोना संक्रमित मरीजों में से सदर अस्पताल सरायकेला जांच केंद्र से एक, सरायकेला प्रखंड से 45 और गम्हरिया प्रखंड से 65 मरीज शामिल है। सभी के बेहतर इलाज के लिए आवश्यकता अनुसार स्थानीय अस्पताल और होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिनकी चिकित्सकों की टीम के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मौके पर उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करें। और कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले। किसी अति आवश्यक कार्य के लिए निकलने के क्रम में शारीरिक दूरी एवं फेस मास्क का नियमित उपयोग करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर ल़े कि अपने साथ-साथ आपके घर के सभी सदस्य कोविड-19 टीका ले लिए हैं।

Advertisements
Advertisements

You missed