Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) झारखंड स्टेट बार काउंसिल रांची के आह्वान पर सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा रांची के अधिवक्ता मनोज कुमार झा की हत्या के विरोध में शुक्रवार को खुद को न्यायालय कार्य से अलग रखा एवं सभी अधिवक्ता पेन डाउन स्ट्राइक पर रहे । इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं द्वारा उपायुक्त की अनुपस्थिति में अपर उपायुक्त सुबोध कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अधिवक्ताओं द्वारा सुरक्षा की मांग की गई है।
चार दिन पहले रांची के अधिवक्ता मनोज कुमार झा की नृशंस हत्या एवं फिर से दो दिन बाद धनबाद में एडीजे उत्तम आनंद की सुनियोजित हत्या पर गहरा रोष प्रकट करते हुए झारखण्ड के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा एवं राज्य में गिरते विधि व्यवस्था पर चिंता जताई। साथ ही दोनों ही मामलों में सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।
सभी अधिवक्ताओं का सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द से जल्द लागू करने की मांग की गई है। अपर उपायुक्त ने मांग पत्र को अविलंब मुख्यमंत्री के पास पहुंचाने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में बार एसोसिएशन के प्रभारी अध्यक्ष प्रभात कुमार, ओमप्रकाश, निर्मल कुमार आचार्य,पार्थो सारथी दास, लक्ष्मी कान्त महतो एवं आकाश कुमार आदि अधिवक्ता गण शामिल रहे।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।