Spread the love

जिले में शनिवार को कोरोना से हुई दो और मौतें, मौत का

आंकड़ा पहुंचा अब तक 75.

सरायकेला। सरायकेला- खरसावां जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित दो और लोगों की मौत हो गई है। जिले में अब तक कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा बढ़कर 75 हो गया है। मरने वाले दोनों व्यक्ति आदित्यपुर के हैं।

सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि मरने वाले एक व्यक्ति की उम्र 72 वर्ष तथा अन्य मृतक का उम्र 77 वर्ष है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को 12 जनवरी को टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था, जबकि अन्य व्यक्ति को 13 जनवरी को टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था। दोनों अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज के क्रम में कोविड-19 का जांच किया गया था। जो पॉजिटिव पाया गया था। शनिवार को टीएमएच जमशेदपुर में दोनों की मौत हो गई है।

You missed