Advertisements

जिले के डीसी ने कोविड वैक्सीनेशन में धीमी प्रगति को लेकर 5
बीडीओ को जारी किया शो कॉज……
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिला में कोविड वैक्सीनेशन की धीमी प्रगति व शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने में देरी होने को लेकर जिले के पांच प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को शो कॉज जारी करते हुए वेतन बंद करने की कारवाई की है।
Advertisements

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी अरवा राजकमल ने बताया है कि जिले के पांच प्रखंड कुचाई, राजनगर, चांडिल, नीमडीह व खरसावां प्रखंड में कोविड-19 टीकाकरण कार्य संतोषजनक नहीं है। जिसके कारण संबंधित प्रखंड के बीडीओ को स्पस्टीकरण जारी करते हुए वेतन बंद की कारवाई किया गया है। डीसी ने कहा है कि बार-बार निर्देश के बावजूद भी इन प्रखंडों में टीकाकरण कार्य में तेजी नही दिख रही है। जबकि टीकाकरण अभियान के तहत 25 जनवरी तक शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना है।
Related posts:
RAJNAGAR NEWS :राजनगर ब्लॉक मैदान में खेलो झारखंड दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभा...
RAJNAGAR NEWS : नारी शक्ति सह पर्यावरणविद सुश्री चामी मुर्मू ने देश की 15 वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर...
SARAIKELA : आगामी 16 जून को मतकामडीह, राजनगर प्रखंड में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों ...

