Spread the love

सहायक अध्यापक बनाए जाने की खुशी में सहायक अध्यापकों

ने की घोड़ा बाबा की पूजा अर्चना…….

सरायकेला। पारा शिक्षक से सहायक अध्यापक बनाए जाने की खुशी में सहायक अध्यापक संघ गम्हरिया प्रखंड इकाई द्वारा घोड़ा बाबा की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर आयोजित बैठक में उपस्थित रहे सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य लखन लाल महतो ने पूजा अर्चना करते हुए बताया कि गम्हरिया प्रखंड इकाई का आंदोलन की शुरुआत घोड़ा बाबा प्रांगण से ही हुई थी।

Advertisements

लगभग 20 वर्षों के आंदोलन, विभिन्न प्रकार की प्रताड़ना और शहीदों की शहादत के परिणाम के बाद अब झारखंड के पारा शिक्षक को सहायक अध्यापक के नाम से जाना जाने का सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी की एकता और अखंडता का परिणाम है कि सफलता हासिल हुई है। मौके पर शहीद हुए साथियों को नम दिल से नमन करते हुए इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का धन्यवाद दिया गया। आशा व्यक्त की गई कि इसी सरकार के कार्यकाल में वेतनमान की मांग भी पूरी होगी।

बैठक को सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष सोनू सरदार, कोल्हान प्रमंडल उपाध्यक्ष अतुल चंद्र महतो, कोषाध्यक्ष बादल सरदार एवं प्रखंड अध्यक्षा प्रभा मंडल ने भी संबोधित किया। और सभी अगुआ साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर प्रखंड सचिव ज्योति प्रभा कंडूलना, केशव महतो, मनभुला गोराई, वनमाली महतो, बीजू मुखी, मुचकुन प्रमाणिक, सविता साह, संतोषी महतो, कर्मा माझी, चंदेश्वर प्रसाद, गोपाल सिंह सरदार एवं जितेंद्र सिंह सरदार सहित दर्जनों सहायक अध्यापक मौजूद रहे।

Advertisements

You missed