Advertisements

सरायकेला-खरसावा जिले के रपचा पंचायत अन्तर्गत शेरघाटी के पहाड़ी में डेरा जमाये हाथी ने 55 वर्षीय कालीचरण मार्डी को पटक पटक कर मार डाला ।
Advertisements

रपचा पंचायत के रायपुर निवासी आज सुबह अपने दो नाती के साथ रायपुर पहाड़ी शेरघाटी के समीप जंगल में बकरी के लिये पत्ता लाने को गया था । पिछले 1 सप्ताह से जंगल में डेरा जमाये हाथी से सामना हुआ और मौके से उनके दोनो नाती भागने में सफल रहे । वही 55 वर्षीय कालीचरण मार्डी हाथी के चपेट में आने से घटना स्थल पर मौत हो गयी । बच्चों द्वारा परिजन को सूचित करने के बाद कालीचरण मार्डी को पहाड़ से उतारा गया । वही मौके पर वन पदाधिकारी प्रमोद कुमार पहुंचे और हाथी को भगाया गया । उन्होंने ने हाथी से मौत होने पर प्रावधान राशि भुगतान की जायेगी ।
Related posts:
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 29 के जनप्रतिनिधियों ने सम्मान समारोह सह नागरिक महाजुटान का आयोज...
सरायकेला:पहल: प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत विद्यालय में पहले पहुंचने वाले 10 छात्रों का शिक्षकों ने फूलम...
रामगढ़ : सांसद जयंत सिन्हा ने हज़ारीबाग में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की टिफिन पर चर्चा, हज़ारीबाग व रा...

