कुचाई के पुनिसिर पुलिस कैंप में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
सरायकेला। कुचाई प्रखंड क्षेत्र के रोलाहातु पंचायत अंतर्गत पुनिसिर में स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस कैप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई के द्वारा निशुल्क जवानों का स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 40 झारखंड सशस्त्र पुलिस जवानों का डॉ सुशील कुमार महतो के द्वारा शुगर, प्रेशर, सर्दी-खांसी, बुखार आदि जैसे विभिन्न बीमारियों का नि:शुल्क जांच कर निशुल्क दवा भी दिया गया।
Advertisements

Advertisements

जांच के दौरान डॉ सुशील कुमार महतो ने कहा कि दूषित वातावरण को साफ रखने के लिए हमेशा आसपास क्षेत्र की साफ सफाई जरूरी है। गंदगी व दूषित वातावरण से ही बीमारी उत्पन्न होती है। इससे दूर रहने के लिए हमें सावधानी बरतने की जरूरत है। जांच शिविर में मुख्य रूप से डॉ सुशील कुमार महतो,सीएचओ अमृता लाकड़ा,एमपीडब्ल्यू इंद्रजीत हेंब्रम,विद्याधर सिंह मुंडा, आदि उपस्थित रहे।
Related posts:
रामगढ़:अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ...
बहरागोड़ा: छोटा पारुलिया आंगनबाड़ी केंद्र में मानसी प्लस के टीम द्वारा मनाया गया अन्नप्राशन दिवस
खरसावां से स्थानांतरित बीडीओ और अंचल कार्यालय के सेवानिवृत अनुसेवी को दी गई भावभीनी विदाई, स्थानांतर...

