Spread the love

स्मार्ट क्लासेस में प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के बच्चे इंग्लिश मीडियम में पढ़ेंगे सीबीएसई कोर्स।

Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) सरायकेला खरसावां जिले के तीन सरकारी विद्यालय अत्याधुनिक सभी सुविधाओं से लैस होकर मॉडर्न और मॉडल बनेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त प्रायोजित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत प्रथम चरण में राज्य भर के 80 सरकारी विद्यालयों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में परिवर्तित किया जाना है। जिसमें सरायकेला खरसावां जिले के तीन विद्यालय आवासीय विद्यालय के रूप में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सरायकेला, बालिका शिक्षा के रूप में कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय सरायकेला और को-एजुकेशन के रूप में नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। जिसके प्रथम चरण के लिए नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला का टेंडर किया गया है।

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए होगा एक्सीलेंस:-

  1. सीबीएसई पैटर्न से कक्षा प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होगी।
  2. प्रत्येक कक्षा के लिए राइट टू एजुकेशन नॉर्मस के अनुसार कक्षावार 1:40 के अनुपात में विषयवार प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध होंगे।
  3. प्रत्येक कक्षा के लिए स्मार्ट क्लासेज की व्यवस्था होगी।
  4. अलग-अलग सुसज्जित प्रयोगशाला की व्यवस्था होगी।
  5. इंडोर और आउटडोर गेम्स फैसिलिटी के साथ स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनेगा।
  6. जिम्नेजियम की व्यवस्था होगी।
  7. विचार गोष्ठी के लिए मल्टी-पर्पस हॉल की सुविधा होगी।
  8. ज्ञानवर्धक और प्रतियोगितात्मक पुस्तकों से सुसज्जित मॉडर्न लाइब्रेरी की व्यवस्था होगी।
  9. बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट की व्यवस्था होगी।

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का उद्देश्य होगा:-


सरकारी स्कूल के बच्चों को इंग्लिश मीडियम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा कर वर्तमान के हाईटेक जमाने के लिए प्रतियोगितात्मक में तैयार करना। साथ ही प्राइवेट स्कूलों की तामझाम को साधारण परिवार और गरीब परिवार वर्ग के बच्चों को सरकारी विद्यालय में उपलब्ध कराना।

प्राचार्य वासुदेव राम (नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला )

प्रशिक्षित किए जा रहे हैं संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य:- नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला के प्राचार्य वासुदेव राम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल ऑफ एक्सीलेंस निर्माण को लेकर एनसीएसएल के एनआईईपीए द्वारा 8 मॉड्यूल के 10 सप्ताह का ऑनलाइन दिया जा रहा है। जिसमें प्रोस्पेक्टिव ऑफ स्कूल लीडरशिप सहित कुल आठ मॉड्यूल पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 10 सप्ताह के उक्त प्रशिक्षण के उपरांत सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

सरायकेला का प्रतिष्ठित विद्यालय रहा है नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय:- अंग्रेजों के जमाने में वर्ष 1924 में स्थापित नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय का सफरनामा निरंतर और गौरवशाली रहा है। जहां से पठन-पाठन कर निकले पूर्व के छात्र देश सहित विदेशों में भी विभिन्न पदों पर आसीन होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाते रहे हैं।

Advertisements

You missed