Spread the love


19 करोड़ की लागत से बनेगा विद्यालय, 15 एकड़ में होगा स्कूल कैंपस।आदिवासी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मिलेंगी सारी सुविधाएं : अर्जुन मुंडा

Advertisements

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा ) केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पाई सोरेन तथा सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने शनिवार को संयुक्त रूप से राजनगर प्रखंड अंतर्गत गोविन्दपुर पंचायत के खैरबानी गांव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की आधारशिला रखी। इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब जनजातीय क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य की समीक्षा की तो पाया कि आजादी के बाद के लंबे कालखंड में आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा के लिए जो प्रयास किये गए वह पर्याप्त नहीं था। आज भी आदिवासी शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। प्रधानमंत्री ने इस विषय पर गम्भीर के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक में इसपर कार्ययोजना तैयार किया गया। जिसके तहत जनजातीय क्षेत्रों में जवाहर नवोदय विद्यालय के तर्ज पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय स्थापित किये जाएंगे। देशभर के हर प्रखंडों में जहां आदिवासियों की आबादी बीस हजार तक है। वहां इस तरह के विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। झारखंड में कुल 92 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बनेंगे। जहां हर विद्यालय में 480 आदिवासी छात्र छात्राएं पढ़ेंगे। विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ हर तरह की सुविधाएं मुफ्त में मिलेगी। जनजातीय बच्चों में खेलकूद की नैसर्गिक क्षमता होती है। उनकी क्षमता को निखारने के लिए स्कूल में हर तरह की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। तीरंदाजी, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल से लेकर हर तरह की खेलकूद की व्यवस्था रहेगा। अर्जुन मुंडा ने कहा कि यहां ज्ञान का मंदिर बन रहा है। विद्यालय के निर्माण में रचनात्मक सहयोग करें। समय पर स्कूल का निर्माण पूरा हो। यहां आपके बच्चे पढ़ेंगे। यहां से आईएएस, आईपीएस, वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर जैसे ऊंचे पदों पर बच्चे मुकाम हासिल करेंगे। तो निश्चित ही क्षेत्र का नाम रौशन होगा। अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे। जो विश्व फलक पर क्षेत्र का पहचान दिलाएंगे। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने आदिवासियों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों को भी बताया। कहा कि हमारा मंत्रायल हेल्थ सेल का गठन किया है। आदिवासी क्षेत्र में आनुवांशिक रोग से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए यह स्वास्थ्य सेल काम करेगा।
शिक्षा से ही संभव होगा समाज का विकास : चम्पाई सोरेन
शिक्षा से ही समाज का वास्तविक विकास संभव होता है। जिसे देखते हुए शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जगह ऐतिहासिक स्थल है। यहां से बीर डीबा किशुन ने शोषण के खिलाफ संघर्ष किया था। यहां एकलव्य आदर्श अवश्य विद्यालय बन जाने से क्षेत्र का स्वरूप बदलेगा। शिक्षा का अलख जगेगा तो समाज आगे बढ़ेगा। यहां सुदूरवर्ती इलाका जरूर है। चारों तरफ से आवागमन की सुविधा होगी। डांडू, बोंगा डांडू, खैरबनी या महेशकुदर की तरफ से आवागमन की सुविधा है। स्कूल शुरू होने से ही हमें क्षेत्र का अलग ही स्वरूप देखने को मिलेगा। नवोदय के तर्ज पर आदिवासी छात्र छात्राओं को यहां हर सुविधायुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। जैसे ही केंद्र सरकार ने एकलव्य आवासीय मॉडल विद्यालय के लिए जमीन तलाशने के राज्य सरकार को निर्देश दिया। हेमंत सरकार ने झारखंड में बनने वाले लगभग हर जगह पर विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराया।
समय पर प्रोजेक्ट पूरा कर सीधे जनता को करें समर्पित : गीता कोड़ा
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि सुदूरवर्ती इलाका में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की स्थापना बहुत सराहनीय पहल है। समय पर स्कूल निर्माण पूरा हो और सीधे जनता को समर्पित किया जाए। ताकि यहां के बच्चों को इसका लाभ मिले। गीता कोड़ा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के प्रति अविभावक जागरूक एवं सचेत हों। अपने बच्चों को इस स्कूल में दाखिला करा पाएं। इसका प्रयास करें। क्योंकि यह स्कूल यहां के बच्चों के लिए ही बन रहा है। जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तो मिलेगा ही साथ हर तरह की सुविधाएं मुफ्त में मिलेगी। शिक्षा का एक बेहतर माहौल बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर उपायुक्त अरवा राजकमल सहित जिले के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisements

You missed