Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भोला महान्ती ने शुक्रवार को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद और पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। झामुमो जिलाध्यक्ष को भेजे गए अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने कहा है कि पारिवारिक कारणों से वे सही रूप से पार्टी के कार्य में समय नहीं दे पा रहे हैं। जिसके कारण वे झामुमो जिला उपाध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

Advertisements