
घाटशिला : जेएलकेएम के तुफानी प्रचार चुनावी कुरुक्षेत्र त्रिकोणीय टक्कर के दिशा में अग्रसरित…
दीपक नाग… ✍️

@ घाटशिला उपचुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन का सुपड़ा साफ़ – देवेन्द्र नाथ महतो
@ JLKM के वरिय उपाध्यक्ष देवेन्द्र के जोरदार बातों से ग्रामीण मोहित और विपक्षी हुए विचलित
घाटशिला : विधानसभा का उपचुनाव 11 नवम्बर 2025 को होना है और 14 नवम्बर 2025 को इसका परिणाम भी मिलना तय है । चुनावी मैदान में कुल 13 प्रत्याशी मौजूद हैं। जिसमें पांच राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी और आठ उम्मीदवार निर्दलीय है। चुनावी विश्लेषण अब तक द्वीपक्षीय झामुमो और भाजपा के बीच की टक्कर बतला रहा था, पर JLKM के धावक वक्ता देवेन्द्र नाथ महातो के मैदान में कूद जाने से चुनावी कुरुक्षेत्र का माहौल बदलने लगा है। अचानक चुनावी बाजार गर्म होने लगा है। तथ्यों और तर्कों के साथ मतदाताओं के बीच बेझिझक बोलने की कला गांवों में भीड़ इकट्ठी करने में कामयाबी दिखाई दिया। दुसरे पार्टी के चुनाव प्रचारकों का एक ही पैटन के भाषणों को सुन सुन कर शायद मतदाता झल्ला गये होंगे। इस लिए देवेन्द्र नाथ महातो जब खुले आकाश के नीचे बेबाक धरातल की सच्चाइयों को जनता के सामने रखने लगें तो साधारण ग्रामीण को बातों में अपनी आप बीती नजर आने लगी। इस तरह काफ़िला चलता गया और कांरवा बढ़ता चला गया ।

उन्होंने पुरे भाषण में न तो नौकरी देंगे कहा और न जनता को दान दक्षिणा पर चलने की नसिहत दी। उन्होंने कहा कि, झारखंड अलग राज्य पाने के लिए लड़ाई को जिस उद्देश्यों से लड़ा गया क्या विगत 25 सालों में सिवाय भ्रष्टाचार, बेईमानी, रिश्वतखोरी, अफसर साही, चोरी, गुंडागर्दी, हत्या के सिवाय क्या मिला हमें ? उचित चिकित्सा, सड़क, नाले, प्रखंड और अंचल कार्यालयों में दलाली जैसी चीजें हमारे जीवन को झकझोर कर रख दिया है। यह सारी बुराईयां खत्म हो सकती है पर, इसे सुधारने के लिए आपको आगे आना होगा । आप एक कदम हमें चलने का मौका दिजिए हम आपको दस कदम आगे ले कर जायेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि, जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू आप सबों के बीच इसी विधान सभा में पला बढ़ा है। यहां अपना घर भी है । आप के लिए आसानी से उपलब्ध है। दूर से प्रत्याशी आतें तफ़री करके 50 – 100 किलोमीटर दूर अपने शहर लौट जाते है। जरुरत के समय आप उन तक पहुंच नहीं पाते हैं। इसलिए ऐसे युवक को चुनिए और विधान सभा तक चुनकर भेजे जो आप से न तो मुंह चुराकर सकता है और न भाग कर जा सकता है कहीं।
देवेन्द्र ने आज घाटशिला विधान सभा क्षेत्र के कालचीती, बांधड़ीह, रघुनाथडीह, दोलकी, खुकड़ाखुपी , जूगीसोल , मनका बेड़ा, रावताड़ा , नरसिंहगड़, तिलाबोनी, जनबोनी , सोनाखून, बधुवा, के अलावा अन्य गांवों में जनसंपर्क कर जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू के पक्ष वोट करने का अपील किया गया । पुरे दौरे में, प्रत्याशी रामदास मुर्मू भी मौजूद थे ।
बता दुं कि, JLMK के स्टार प्रचारकों का घाटशिला में प्रवेश होना आरंभ हो चुका है। और सारे प्रचारक साधारण परिवारों से आतें हैं। जिस कारण साधारण जनता उन्हें आसानी से स्वीकार करने में संकोच नहीं कर रहे हैं। दुसरी बड़ी बात यह है कि, झारखंड राज्य में आज के दिनों में जयराम कुमार महातो एक बेबाक और अफसरशाही के खिलाफ खुलकर कर बोलने और भीड़ने वाले नेता के रुप में अपना छवी बना रखा है। जिसका लाभ चुनाव प्रचार टीम को मिलता नजर आने लगा है।
चुनावी कुरुक्षेत्र का यदि ऐसी ही नजारा बना रहा तो घाटशिला विधानसभा उपचुनाव चुनाव में तीसरी शक्ति का उदय होता नजर आने लगा है। प्रचार अभियान के मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, प्रत्याशी रामदास मुर्मू, फनी भूषण महतो, भागीरथ हंसदा, विद्यापति महतो, विभाष भगत, ओमिओ रंजन भगत, सुमित, मिंटू, रतन मुख्य रुप से साथ थें।
कहते हैं, जिन्हें ठोकरों ने चलना सिखाया, उसे गिराना उतना आसान नहीं होता । शायद विपक्षियों के लिए यह बातें चुनावी दंगल में एक चुनौती बन सकता है आने वाले कुछ ही दिनों में!
