Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) जिला मुख्यालय सरायकेला में 75 वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन की सारी तैयारियां पूरी हो गई है, रविवार को कोविड के नियमों का पालन के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्य रखने का संकल्प दोहराया जाएगा।

स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में जिला प्रशासन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां झारखंड के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण सह परिवहन विभाग के मंत्री चंपई सोरेन प्रात: 9:10 बजे राष्ट्रीय सम्मान के साथ तिरंगा फहराते हुए जनता को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर पूरे सटेडियम को साफ-सफाई कर सजाया गया है। जिला व्यवहार व्यवहार न्यायालय परिसर, अनुमंडल कार्यालय, जिला परिषद, सरकारी कार्यालय, मंडलकारा, पुलिस केंद्र, राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र एवं विभन्न गैर सरकारी व स्वंसेवी संस्थाओं में भी स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी की गई है जहां रविवार को कोविड के नियमों का अनुपालन करते हुए सादगी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सरायकेला में प्रशासन द्वारा झंडोत्तन का समय निर्धारित कर दिया गया है। मुख्य समारोह बिरसा मुंडा स्टेडियम मं प्रात: 9:10 बजे ध्वजारोहन किया जाएगा। इसके अलावे उपायुक्त आवास में प्रात: 8.30 बजे, पुलिस अधीक्षक के आवास में 8.45 बजे, राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र में 9.35 बजे, उपायुक्त कार्यालय में 9:45 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दस बजे, अनुमंडल कार्यालय में 10:15 बजे एवं पुलिस लाइन दुगनी में 10.20 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

Advertisements

You missed