Advertisements

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा): प्रखंड सह अंचल कार्यालय सरायकेला के सभागार में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में 51 अजजा सरायकेला एवं 57 अजजा खरसावां के बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से 1 जनवरी 2022 को अहर्ता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने संबंधी दिशा निर्देश जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिए गए। साथ ही इसकी प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी विमला तिर्की, बीएलओ पर्यवेक्षक गौर हरी कुंभकार, चंद्रमोहन सरदार, अशोक मंडल, सुनीता माई सोरेन, सीताराम आदित्य देव, संतोष कुमार महतो, राम नारायण प्रजापति एवं सलिल सामल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
