Spread the love

जी 20 में छाया सरायकेला छऊ मुखौटा का जलवा…

सरायकेला SANJAY। राजधानी रांची में आयोजित जी 20 वशुधैव कुटुंबकम भारत 2023 इंडिया में सरायकेला छऊ मुखौटा की प्रदर्शनी के साथ-साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध छऊ मुखौटा निर्माणकर्ता गुरु सुशांत कुमार महापात्र के निर्देशन में आयोजित किए गए उक्त सरायकेला छऊ मुखौटा प्रदर्शनी सह कार्यशाला में युवा छऊ मुखौटा निर्माता सुमित कुमार महापात्र ने अपनी कला से कला प्रेमियों का विशेषकर फॉरेन डेलीगेट्स का मन मोह लिया। सुमित कुमार महापात्र ने कहा कि प्रदर्शनी के साथ-साथ कार्यशाला की उपयोगिता भी कार्यक्रम में साबित हो रही है। लोग कला को पसंद करते हुए उसे सीखने के प्रति भी उत्साहित हो रहे हैं।

Advertisements
Advertisements

You missed