Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां(संजय मिश्रा)  सरायकेला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया गया उक्त महोत्सव का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना एवं श्री कृष्ण स्तुति के साथ किया गया। इसके उपरांत संस्था एवं स्थानीय बच्चों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की भक्ति पर आधारित मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। जिसमें मुख्य रूप से श्री कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौतों का सफल संचालन संस्था की ओर से ब्रह्माकुमारी बहन पूनम ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सराइकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, विक्की, अमित, रवि एवं रेखा सेक्सरिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Advertisements

You missed