Spread the love

सरायकेला-खरसवां (संजय मिश्रा)  सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गोपीडीह गांव के समीप एक अज्ञात मैजिक वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार लकड़बाद गांव निवासी दो युवक हरिपोदो महतो व निर्मल महतो घायल हो गए। वहीं दुर्घटना में हरिपोदो को गंभीर चोटे आई है।

Advertisements

दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए डॉ फालकुनी महतो, सागेन सोरेन व नंदलाल कुमार के देखरेख में जेएआरडीसीएल रोड एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक शिवको कंपनी से ड्यूटी खत्म कर वापस अपने घर सीनी के लकड़बाद गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात मैजिक वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों रोड पर गिर पड़े और बुरी तरह से घायल हो गए। घटना शुक्रवार की रात्रि 7:30 बजे के आसपास बताई जा रही है। वहीं इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। पुलिस ने अज्ञात मैजिक वाहन के ऊपर मामला दर्ज कर पूरे घटना की जानकारी हासिल करने में जुट गई है।

Advertisements

You missed